#yamuna

newg india

यमुना के नाम होगी चार जून की शाम

आइए, मिलते हैं, चार जून की शाम, नई दिल्ली के मंडी हाउस ​स्थित कमानी ऑडिटोरियम में। अपनी एक शाम यमुना जी के साथ गुजारते हैं। यह यमुना प्रेमियों का मिलन है, जिसमें दिल्ली की सत्तासीन शख्सियतें भी शिरकत करेंगी। सब मिलकर बात करेंगे कि यमुना दिल्ली में कैसे अविरल होगी और निर्मल भी। साथ में पंडित अभय सोपोरी जी की संतूर पर संगीतमय प्रस्तुति होगी। दिल्ली सरकार और यमुना संसद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यमुनोत्सव में बतौर मीडिया पार्टनर NewGIndia भी साथ है।
Read more
newg india

…अच्छे सुथरे घाट को देखा 

1912 के दिल्ली गजट में दर्ज है कि गर्मी में यमुना नदी की गहराई करीब 4 फिट और बारिश में 24 फिट रहती थी। नदी में घड़ियाल, रोहू, टेंगरा, चिलवा, बचवा जैसी मछलियां और कछुए पाए जाते थे। ओखला सबसे अच्छा मछली घाट था। कई जगहों पर नदी की तली दिखती थी।
Read more
newg india

20 बायोडायवर्सिटी पार्क देंगे आक्सीजन, दिल्ली में यमुना को मिलेगा जीवन

यमुना संसद दिल्ली-एनसीआर का सिटीजन ग्रुप है। यमुना की अविरलता और निर्मलता में समाज की भागीदारी सुनि​श्चित करने के लिए यह लोग करीब तीन साल से मुहिम चल रहे हैं। इसकी एक्सपर्ट टीम ने एक रिपोर्ट तैयार की है। इसमें सिफारिश की गई है कि यमुना के फ्लड प्लेन में करीब 20 जैव विविधता पार्क बनाना असरदार रहेगा। हर पार्क का क्षेत्रफल करीब 200 हेक्टेयर होगा। इसमें नम भूमियों व जल संग्रहण क्षेत्र में बाढ़ के पानी को अधिकतम रोकना होगा संभव होगा।
Read more

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.

Contact Us  |  Privacy Policy  |  Terms of Use