
बायोडायवर्सिटी पार्क यमुना जी का करेंगे आयुर्वेदिक इलाज
दिल्ली सरकार और यमुना संसद की तरफ से यमुनोत्सव का आयोजन हुआ। न्यूजी इंडिया की मीडिया पार्टनरशिप में बुलाई गई संगीतमय शाम में दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा व आशीष सूद, यमुना संसद के संयोजक रविशंकर तिवारी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, न्यूजी इंडिया के एमडी कुमार उद्धव गोस्वामी समेत बड़ी संख्या में यमुना प्रेमी मौजूद थे। मशहूर संतूर वादक पंडित अभय सोपोरी की संगीतमय कार्यक्रम में यमुनोत्सव का समापन हुआ। बुधवार, 04 जून देर रात तक चले आयोजन में रविशंकर तिवारी ने कहा कि फ्लडप्लेन में अगर बायोडायवर्सिटी पार्क विकसित किया जाए, तो यह एक तरह से यमुना जी का आयुर्वेदिक इलाज होगा।
Read more