#delhi

newg india

पांच साल में हवाई यात्रियों की संख्या होगी दोगुनी

भारत में हवाई अड्‌डों और हवाई यात्रियों की संख्या में पिछले एक दशक में तेज गति से विकास हुआ है। आने वाले अगले पांच साल में यह बढ़ोतरी इससे भी ज्यादा तेज होने की उम्मीद है। अगले पांच वर्ष में भारत में हवाई यात्रियों की संख्या में 25 करोड़ से ज्यादा से वृद्धि होने का अनुमान है।
Read more
newg india

यमुना के नाम होगी चार जून की शाम

आइए, मिलते हैं, चार जून की शाम, नई दिल्ली के मंडी हाउस ​स्थित कमानी ऑडिटोरियम में। अपनी एक शाम यमुना जी के साथ गुजारते हैं। यह यमुना प्रेमियों का मिलन है, जिसमें दिल्ली की सत्तासीन शख्सियतें भी शिरकत करेंगी। सब मिलकर बात करेंगे कि यमुना दिल्ली में कैसे अविरल होगी और निर्मल भी। साथ में पंडित अभय सोपोरी जी की संतूर पर संगीतमय प्रस्तुति होगी। दिल्ली सरकार और यमुना संसद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यमुनोत्सव में बतौर मीडिया पार्टनर NewGIndia भी साथ है।
Read more
newg india

पीएम मोदी का बिहार में अर्धशतक

दो दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नया इतिहास रचा है। बतौर पीएम 2014 से अब तक 50 बार बिहार पहुंचने के मामले में वह देश के इकलौते प्रधानमंत्री बन गए हैं। पटना से राहुल की रिपोर्ट....
Read more
newg india

कभी बारिश, कभी दमघोटू हवा, गंदा पानी… दिल्ली बेहाल है

दिल्ली बेहाल है। रविवार तेज बारिश से। और पहले कभी दमघोंटू हवा, गंदे पानी से। ऐसा साल भर लगा रहता है। ऊंची इमारतें, चौड़ी सड़कें तो बनी, लेकिन दिल्ली को मिली, भीड़ और धूल की सौगात। ध्वनि, वायु व जल प्रदूषण से लोग त्रस्त हैं। और क्या दिल्ली? पूरी दुनिया का हाल भी कमोबेश यही है। समाधान नहीं मिल रहा है। चिंता सबमें है, लेकिन यह समझने को कोई तैयार नहीं कि समस्या खुद हमीं ने खड़ी की है।
Read more
newg india

बारिश से नौतपा की तपिश कमजोर

हिंदी कैलेंडर का सबसे गर्म जेठ महीना मई-जून में पड़ता है। इसके भी नौ दिनों की तपिश गंभीर होती है। ज्योतिष गणना में इसको नौतपा कहते हैं। इस साल यह 25 मई, रविवार से शुरू हुआ। दिलचस्प यह कि शनिवार मध्य रात्रि से रविवार तड़के तक की बारिश ने इसकी तपिश को कमजोर कर दिया। बारिश भी ऐसी हुई कि इसने ऑल टाइम रिकॉर्ड ही टूट गया।
Read more
newg india

20 बायोडायवर्सिटी पार्क देंगे आक्सीजन, दिल्ली में यमुना को मिलेगा जीवन

यमुना संसद दिल्ली-एनसीआर का सिटीजन ग्रुप है। यमुना की अविरलता और निर्मलता में समाज की भागीदारी सुनि​श्चित करने के लिए यह लोग करीब तीन साल से मुहिम चल रहे हैं। इसकी एक्सपर्ट टीम ने एक रिपोर्ट तैयार की है। इसमें सिफारिश की गई है कि यमुना के फ्लड प्लेन में करीब 20 जैव विविधता पार्क बनाना असरदार रहेगा। हर पार्क का क्षेत्रफल करीब 200 हेक्टेयर होगा। इसमें नम भूमियों व जल संग्रहण क्षेत्र में बाढ़ के पानी को अधिकतम रोकना होगा संभव होगा।
Read more

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.

Contact Us  |  Privacy Policy  |  Terms of Use