बीजेपी के गालीबाज विधायक का वीडियो हुआ वायरल

भाजपा के वैशाली लालगंज विधायक का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह आम लोगों की ​शिकायत पर भड़क उठे। चुनाव से पहले इस तरह का नेताजी का व्यवहार क्या रंग दिखाएगा, यह आने वाला वक्त ही बताएगा।

Share This Article:

वैशाली: वैशाली लालगंज से भाजपा विधायक संजय सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें ​रोजमर्रा से जुड़ी परेशानियों की ​शिकायत कर रही जनता पर वह भड़क जाते हैं। यहां तक कि इसमें उन्होंने गाली-गलौज भी की।
बताया जा रहा है कि विधायक संजय सिंह शुक्रवार अपने इलाके के भगवानपुर बाजार के दौरे पर थे। उस वक्त वहां जलभराव था। उनकी को​शिश पानी निकलवाने की थी। इसी दौरान स्थानीय लोगों ने विधायक से रोजमर्रा की समस्याओं की ​शिकायत की। थोड़ा सुनने के बाद वह नाराज हो गए।
वायरल वीडियो में गाड़ी से उतरकर गाली-गलौज करते हुए उनको सुना जा सकता है। इससे मौके पर अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। जब तक वहां मौजूद लोग समझ पाते, तब तक सब कुछ खत्म हो चुका था।
भगवानपुर बाजार के दुकानदारों ने हल्का बारिश होने के बाद परेशानी का सामना करना पड़ता है। सड़क पर पानी जमा हो जाता है। इससे एक जगह से दूसरे जगह जाने में भारी परेशानी लोगों को उठाना पड़ता है। इसको लेकर कुछ दिन पहले भी बाजार के लोगों के द्वारा प्रदर्शन किया गया था। शुक्रवार को भी आक्रोशित लोगों की भीड़ जमा था।
इसी बीच लोगों विधायक ने हाजीपुर के नगर परिषद से गाड़ी मंगवाकर पानी निकलवाने का कार्य करवाया जा रहा था। लेकिन स्थानीय लोगों ने पानी का स्थाई समाधान देने की बात कही। इससे विधायक की नाराजगी सामने आई है।
अब इस मामले में भाजपा विधायक संजय सिंह का बयान भी सामने आ गया है। उनका कहना है कि बीते दिनों वह भगवानपुर बाजार के जलजमाव के समाधान के लिए और वहां के सड़क निर्माण के लिए पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता सहित तमाम अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे थे। 
जब समाधान के लिए वहां चर्चा हो रही थी, तीन-चार स्थानीय हुल्लड़बाजों ने हंगामा किया। उनकी मंशा काम ना होने की थी। हमने उस समय इन बातों को गंभीरता से नहीं लिया। वह शुक्रवार को भी दिखे। उनकी को​शिश फिर से काम रुकवाने की थी। लेकिन भगवानपुर की जनता के लिए जो भी काम होगा, वह होगा।

Suman

santshukla1976@gmail.com http://www.newgindia.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.

Contact Us  |  Privacy Policy  |  Terms of Use