अबकी बार 90 पार

नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर कमाल कर दिखाया है। शुक्रवार, 16 मई की रात दोहा डायमंड लीग में नीरज ने 90.23 मीटर भाला फेंका। यह कामयाबी उनको वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर जान जेलेजनी से हासिल ट्रेनिंग के बाद मिली है। चेक गणराज्य के जेलेजनी ने नवंबर 2024 मे चोपड़ा को कोचिंग देनी शुरू की।

Share This Article:

नई दिल्ली: दोहा में नीरज चोपड़ा ने जो किया, वह विश्व रिकॉर्ड या एशियन रिकॉर्ड नहीं था। यह उनका नया कीर्तिमान है। इसने साबित किया कि रिकार्ड तोड़ने के लिए ही होता है। चाहे अपनी चाल की रफ्तार बढ़ाकर हो या दूसरे से आगे बढ़ने की। नीरज ने 90 मीटर के बैरियर को तोड़कर इस पर विराम लगा दिया।

2018 में नीरज ने 86.47 मीटर जेवलिन फेंककर कॉमनवेल्थ गेम में स्वर्ण पर कब्जा किया। टोक्यो ओलंपिक में फिर स्वर्ण और पेरिस ओलंपिक में उतरे तो सब चाहते थे कि वह जेवलिन 90 मीटर की उड़ान कब भरेंगे। अब उन्होंने डायमंड लीग में कर दिखाया। भाला फेंक यानी जेवलिन थ्रो में 90 मीटर का लक्ष्य पाने वाले नीरज विश्व के 26वें खिलाड़ी की श्रेणी में पहुंच गए है। तीसरे एशियाई खिलाड़ी बने है।

नीरज चोपड़ा ने 90 पार यानी 90.23 मीटर के थ्रो के साथ ही अपने करियर का सबसे बेहतर लक्ष्य हासिल किया है। प्रतिस्पर्धा में गोल्डन ब्वॉय नाम से चर्चित नीरज ने पहले प्रयास में 88.44 मीटर का थ्रो फेंका। तीसरे प्रयास में 90.23 मीटर का। जर्मनी के जूलियन वेबर ने अपने आखिरी प्रयास में 91.06 मीटर का भाला फेंक नीरज के पीछे रहे। नीरज का दूसरा बेस्ट थ्रो 30 जून 2022 को स्टॉकहोम डायमंड लीग में 89.94 मीटर आया था। महज 4 सेमी की दूरी पार करने के लिए नीरज को तीन वर्ष तक लंबा इंतजार करना पड़ा।

दोहा डायमंड लीग 2025 में भाला फेंक स्पर्धा में 90 मीटर का आंकड़ा पार करने और व्यक्तिगत रूप से सर्वश्रेष्ठ थ्रो प्रदर्शन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीरज चोपड़ा को बधाई दी है। पीएम ने कहा कि यह उनके अथक समर्पण, अनुशासन और जुनून का परिणाम है। सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट में कहा शानदार उपलब्धि! भारत उत्साहित और गौरवान्वित है।

Tags :

Suman

santshukla1976@gmail.com http://www.newgindia.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.

Contact Us  |  Privacy Policy  |  Terms of Use