IPL 2026 से पहले मुंबई इंडियंस का बड़ा दांव, इस खिलाड़ी की टीम में वापसी

IPL 2026 की तैयारी में जुटी मुंबई इंडियंस ने एक बार फिर अपने भरोसेमंद खिलाड़ी कीरोन पोलार्ड को टीम में शामिल कर बड़ा दांव खेला है। टीम की मालकिन नीता अंबानी की अगुवाई में हुए इस फैसले से मुंबई इंडियंस के प्रशंसकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

Share This Article:

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) के आगाज से पहले मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) फ्रैंचाइजी ने एक बड़ा फैसला लेकर अपने फैंस को चौंका दिया है। टीम की मालकिन नीता अंबानी (Nita Ambani) ने अनुभवी ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) को एक बार फिर से स्क्वाड में शामिल कर लिया है। इस वापसी से फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है, क्योंकि पोलार्ड ने सालों तक मुंबई इंडियंस के लिए शानदार प्रदर्शन किया है।

सिर्फ मुंबई के ही रहे ‘पोलार्ड’
38 वर्षीय वेस्टइंडीज खिलाड़ी कीरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) ने आईपीएल में अब तक केवल मुंबई इंडियंस के लिए ही खेला है। उन्होंने टीम के लिए 189 मुकाबले खेले, जिसमें 3412 रन और 69 विकेट अपने नाम किए। इस दौरान उन्होंने 16 अर्धशतक भी लगाए। हालांकि 2022 के बाद से वह आईपीएल के मैदान से दूर थे, लेकिन फ्रैंचाइजी से उनका रिश्ता बना रहा।

नीता अंबानी ने दिलाई दोबारा जगह
पोलार्ड ने 2022 में आखिरी बार मुंबई इंडियंस के लिए मैच खेला था, लेकिन इसके बाद वह इंटरनेशनल लीग टी20 और साउथ अफ्रीका की SA20 लीग में एमआई से जुड़ी टीमों के सदस्य बने रहे। अब, 2026 सीज़न से पहले उनकी मुंबई इंडियंस में आधिकारिक वापसी कर दी गई है।

अंतरराष्ट्रीय करियर भी रहा शानदार
पोलार्ड ने वेस्टइंडीज के लिए 123 वनडे मुकाबले खेले, जिनमें 2706 रन बनाए और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 119 रहा। वनडे में उनका स्ट्राइक रेट 94.41 का रहा। वहीं, टी20 अंतरराष्ट्रीय में उन्होंने 101 मैचों में 1569 रन बनाए हैं, जिसमें उनका उच्चतम स्कोर 75\* रहा और स्ट्राइक रेट 135.14 का रहा।

CPL और अन्य लीगों में भी सक्रिय
फिलहाल पोलार्ड कैरेबियन प्रीमियर लीग 2025 में ट्रिनबागो नाइट राइडर्स (TKR) का हिस्सा हैं। इसके साथ ही वह इंटरनेशनल लीग टी-20 में एमआई एमिरेट्स और SA20 में एमआई केपटाउन के लिए खेलते हैं। ये दोनों ही टीमें नीता अंबानी के मालिकाना हक वाली मुंबई इंडियंस ब्रैंड का हिस्सा हैं।
इस वापसी के बाद ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या पोलार्ड एक बार फिर मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी और टीम भावना को मज़बूती देंगे, या फिर वो किसी नई भूमिका में नजर आएंगे। IPL 2026 से पहले MI की ये रणनीति विरोधी टीमों को सोचने पर मजबूर कर सकती है।

Aprajita Sharan

aprajitasharan@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.

Contact Us  |  Privacy Policy  |  Terms of Use