नई दिल्ली: भगवान शिव (Lord Shiv), जिन्हें भोलेनाथ और महाकाल के नाम से भी जाना जाता है, अपने भक्तों के प्रति अत्यंत दयालु हैं। वे भक्त के सच्चे मन और श्रद्धा से प्रसन्न हो जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुछ राशियां ऐसी हैं जिन पर भगवान शिव की विशेष कृपा रहती है। ये राशियां न केवल भाग्यशाली मानी जाती हैं, बल्कि इनके जातकों को शिव की पूजा से जीवन के कष्टों से मुक्ति और सुख-समृद्धि प्राप्त होती है। आइए जानते हैं कि वे कौन सी राशियां हैं जो भगवान शिव की प्रिय हैं।
1. मेष राशि
मेष राशि भगवान शिव की सबसे प्रिय राशियों में से एक है। इस राशि का स्वामी ग्रह मंगल है, जो ऊर्जा और साहस का प्रतीक है। मेष राशि के जातकों पर भोलेनाथ की कृपा हमेशा बनी रहती है, जिससे इन्हें धन-संपदा और सफलता की कमी नहीं होती। अगर कुंडली में मंगल कमजोर हो, तो इन जातकों को नियमित रूप से शिवलिंग पर जल चढ़ाना चाहिए। विशेष रूप से सोमवार को शिव पूजा से इन्हें विशेष लाभ मिलता है।
2. मकर राशि
मकर राशि के स्वामी शनिदेव हैं, जो भगवान शिव को अपना गुरु मानते हैं। इस वजह से मकर राशि भगवान शिव की प्रिय राशियों में शामिल है। इस राशि के लोग शिव की कृपा से जीवन की हर चुनौती का डटकर सामना करते हैं और मुश्किलों से आसानी से पार पा लेते हैं। मकर राशि के जातकों को परिवार में सुख-शांति के लिए नियमित रूप से शिव मंदिर में जाकर उनकी आराधना करनी चाहिए।
3. कुंभ राशि
कुंभ राशि भी भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त करती है। इस राशि के स्वामी भी शनिदेव हैं। ज्योतिष के अनुसार, कुंभ राशि के जातकों की भगवान शिव की पूजा से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इन्हें रोजाना नजदीकी शिव मंदिर में जाकर “ऊँ नमः शिवाय” मंत्र का जाप करते हुए शिवलिंग पर जल अर्पित करना चाहिए। इससे इनके जीवन में सकारात्मकता और समृद्धि बनी रहती है।
मूलांक क्या है?
मूलांक किसी व्यक्ति की जन्म तारीख के अंकों का योग होता है। उदाहरण के लिए, अगर किसी का जन्म 1+5 तारीख को हुआ है, तो उसका मूलांक 1+5=6 होगा। इसी तरह, 2+8 तारीख को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2+8=10, यानी 1+0=1 होगा। मूलांक ज्योतिष में व्यक्ति के स्वभाव और भाग्य को समझने में मदद करता है।