पटना: केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि बिहार पिछड़ा नहीं था, बल्कि बिहार को पिछड़ा बना दिया गया है। जिन लोगों ने बिहार को अंधेरे में धकेला, वही लोग दुबारा बिहार की सत्ता पर काबिज होना चाहते हैं। यह लोग बिहार का विकास नहीं कर सकते। अगर बिहार का कोई बेहतर भविष्य बना सकता है, तो वो पीएम मोदी और नीतीश की जोड़ी है।
राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर तीखा हमला करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि बिहार में सिवान की धरती ने भारत को राजेंद्र प्रसाद दिया था, लेकिन दुर्भाग्य से लालू के राज में यही धरती अपराध की प्रयोगशाला रही। लालटेन ने रोशनी की जगह लोगों के घरों में आग लगायी। ऐसे लोगों को दोबारा मौका देना इन्हें अतीत की त्रासदी को दोहराना होगा।
लालू यादव ने कैसे किया था कर्पूरी ठाकुर का अपना
बैठक को संबोधित करते राजनाथ सिंह ने एक किताब का जिक्र करते हैं, जिसमें पत्रकार संकर्षण ठाकुर लिखते हैं, ‘कर्पूरी ठाकुर जब बीमार चल रहे थे। सदन में भाषण हो रहा था और कर्पूरी ठाकुर को घर जाना था तो उन्होंने लालू यादव से गाड़ी मांगी। तब लालू यादव ने कहा जीप में तेल नहीं है। लालू यादव ने कभी भी कर्पूरी ठाकुर का सम्मान नहीं दिया। हमारे नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्पूरी ठाकुर को नई पीढ़ी को याद दिलायी।
लालू यादव दलितों का अपमान करने वाले नेता
राजनाथ सिंह ने लालू प्रसाद यादव को दलितों का अपमान करने वाला नेता बताते हुए कहा कि लालू यादव ने बाबा साहेब के तस्वीर को पैर लगाया। इनसे माफी की उम्मीद करना व्यर्थ है। यह बाबा साहेब आंबेडकर विचारों को भाव नहीं देते हैं। बाबा साहेब के निर्देश को मानते हुए अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का काम आजाद भारत में केवल बीजेपी ने किया।
पटना में बीजेपी की बड़ी बैठक
बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गयी है। इसी कड़ी में पटना स्थित ज्ञान भवन में भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक हो रही है। इसकी शुरुआत बुधवार हुई। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर में चुनावी रणनीति तैयार होगी। इसमें राजनीतिक प्रस्ताव पास होंगे। बैठक में बिहार प्रदेश भर से 1200 कार्यकर्ता शामिल हो रहे हैं। इसकी अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल कर रहे हैं। डॉ दिलीप जायसवाल का कहना है कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने बाबा साहेब का अपमान किया है, जो अस्वीकार्य है। कार्यसमिति इसकी कड़े शब्दों में निंदा करेगी। साथ में विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यसमिति एक नया संदेश देगी, जो बिहार के विजन और विकास को एक लय में जोड़ेगा।