नई दिल्ली: सितंबर 2025 में होने वाले एशिया कप (Asia Cup 2025) की तैयारियां जोरों पर हैं। टूर्नामेंट की शुरुआत में अभी कुछ समय बाकी है, लेकिन फैंस का उत्साह अभी से चरम पर है। भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच संभावित भिड़ंत को लेकर चर्चाएं तेज हैं, लेकिन उससे पहले सभी की नजरें भारतीय टीम (Indian Team) के स्क्वाड और नए कप्तान पर टिकी हैं।
टी20 फॉर्मेट से विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के संन्यास के बाद अब टीम इंडिया में नए नेतृत्व की तलाश चल रही है। ऐसे में यह सवाल बड़ा हो गया है कि एशिया कप (Asia Cup 2025) में टीम की कमान किसे सौंपी जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने संभावित 15 खिलाड़ियों की सूची तैयार कर ली है और कप्तान के चयन को लेकर दो नाम सबसे आगे हैं।
सूर्या या गिल – कौन बनेगा कप्तान?
टी20 में हालिया कप्तानी कर चुके सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को फिर से टीम की अगुवाई का मौका मिल सकता है। उन्होंने छोटे फॉर्मेट में आक्रामक नेतृत्व के साथ खुद को साबित किया है। दूसरी ओर, टेस्ट टीम के नए कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) को उपकप्तान बनाए जाने की चर्चा है। इंग्लैंड दौरे पर उन्होंने कप्तान के तौर पर टेस्ट में डबल सेंचुरी जड़ी थी, जिससे उनका आत्मविश्वास और कद दोनों बढ़े हैं।
UAE में हो सकता है टूर्नामेंट
हालांकि एशिया कप 2025 की मेजबानी भारत के पास है, लेकिन राजनीतिक हालातों के चलते इसे यूएई में शिफ्ट किए जाने की संभावना है। पाकिस्तान भी अपने मुकाबले वहीं खेलने का विकल्प तलाश रहा है।
IPL से जुड़ी है दोनों कप्तानों की कहानी
सूर्यकुमार यादव ने IPL में शुरुआत 2012 में मुंबई इंडियंस के साथ की थी, लेकिन 2014 से 2017 तक वह कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का भी हिस्सा रहे। वहीं शुभमन गिल ने 2018 में KKR से ही डेब्यू किया था और 2021 तक टीम के लिए खेले, इस दौरान उन्होंने 10 अर्धशतक भी लगाए। फिलहाल गिल गुजरात टाइटंस के कप्तान हैं।
टीम इंडिया का संभावित स्क्वाड – एशिया कप 2025
- 1. शुभमन गिल
- 2. अभिषेक शर्मा
- 3. यशस्वी जायसवाल
- 4. सूर्यकुमार यादव
- 5. केएल राहुल
- 6. ऋषभ पंत
- 7. अक्षर पटेल
- 8. हार्दिक पांड्या
- 9. नीतीश कुमार रेड्डी
- 10. रियान पराग
- 11. रिंकू सिंह
- 12. जसप्रीत बुमराह
- 13. मोहम्मद सिराज
- 14. अर्शदीप सिंह
- 15. कुलदीप यादव / वरुण चक्रवर्ती
एशिया कप से पहले फैंस को अब भारतीय स्क्वाड और कप्तानी को लेकर आधिकारिक घोषणा का इंतजार है, जो आने वाले दिनों में स्थिति साफ कर सकती है।