Priyanka Chopra ने फूफाजी के निधन पर जताया दुख, मन्नारा के पिता को दी श्रद्धांजलि

16 जून को अभिनेत्री मन्नारा चोपड़ा के पिता का निधन हो गया, इस पर प्रियंका चोपड़ा ने अपने फूफा जी के निधन पर इंस्टाग्राम पर शोक व्यक्त किया।

Share This Article:

नई दिल्ली: अभिनेत्री मन्नारा चोपड़ा के पिता का निधन 16 जून को हो गया। इस दुखद खबर ने मन्नारा (Mannara Chopra) को गहरे सदमे और दुख में डाल दिया। ऐसे में उनकी कजिन बहन, ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपने फूफा जी के निधन पर शोक व्यक्त किया। बता दें, प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट साझा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा कि रमन अंकल, आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे। ओम शांति। इस पोस्ट के बाद से उनके सभी प्रशंसकों ने भी मन्नारा को हिम्मत दी है।

प्रियंका और मन्नारा कजिन बहनें हैं, मन्नारा प्रियंका की बुआ की बेटी हैं। उम्र में मन्नारा, प्रियंका से काफी छोटी हैं, लेकिन दोनों के बीच हमेशा गहरा रिश्ता रहा है। प्रियंका ने हर कदम पर मन्नारा का साथ दिया। जब मन्नारा ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा, तब प्रियंका ने उनका हौसला बढ़ाया और उनके साथ कई फिल्मी इवेंट्स में भी नजर आई। इसके अलावा, जब मन्नारा बिग बॉस 17 में हिस्सा ले रही थीं, तब भी प्रियंका ने सोशल मीडिया पर उनके लिए प्रोत्साहन भरा संदेश साझा किया था।

पिता के निधन के बाद मन्नारा को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां से वह दिल्ली के लिए जा रही थीं। बता दे, उनके माता-पिता दिल्ली में रहते हैं। मन्नारा को एयरपोर्ट पर गहरे दुख में डूबी हुई देखा गया। उनकी बड़ी बहन मिताली भी उनके साथ थीं, जो इस मुश्किल वक्त में उनका सहारा बनीं। दोनों बहनें इस दुखद खबर से बेहद परेशान और दुखी नजर आ रही थी। वहीं बता दे, मन्नारा ने अपने करियर की शुरुआत साउथ फिल्मों से की, जहां उन्हें काफी पहचान मिली। इसके बाद बिग बॉस 17 ने उन्हें हिंदी दर्शकों के बीच लोकप्रिय बनाया। हाल ही में वह लाफ्टर शेफ 2 में सुदेश लहरी के साथ नजर आई, लेकिन वह शो में ज्यादा समय तक नहीं रह पाई और बाद में उनकी जगह निया शर्मा ने ले ली। मन्नारा के प्रशंसक और परिवार इस कठिन समय में उनके साथ खड़े हैं।

NewG Network

contact@newgindia.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.

Contact Us  |  Privacy Policy  |  Terms of Use