विदेशों में बुलेट ट्रेन बनी Housefull 5, Jaat के साथ इस साउथ मूवी का किया सूपड़ा साफ

हाउसफुल 5 बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। जाट व साउथ की सुपरहिट फिल्म ड्रैगन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सिर्फ 5 दिन में ही वर्ल्डवाइड करीब 159.72 करोड़ की कमाई कर ली है।

Share This Article:

नई दिल्ली: Akshay Kumar को एक सुपरहिट फिल्म का इंतजार कब से था। उनकी पिछली फिल्म ‘Kesari Chapter 2’ को तो दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी तारीफें मिली थीं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर पीट गई। लेकिन, इस कमी को उनकी कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘Housefull 5’ ने पूरा कर दिया है। ये फिल्म हर दिन बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 5 दिन में फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

इधर विदेशों में भी ‘हाउसफुल 5’ बुलेट ट्रेन जैसी रफ्तार से कमाई कर रही है। पहले सोमवार को भी इसने अच्छा कलेक्शन किया। खास बात ये रही कि इस कॉमेडी फिल्म ने ‘Jaat’ के अलावा एक बड़ी साउथ इंडियन फिल्म का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। कितना रहा फिल्म का पहले सोमवार का कलेक्शन, और कौन सी साउथ मूवी का रिकॉर्ड टूटा इसकी पूरी डिटेल आपको नीचे आर्टिकल में मिलेगी।

सोमवार को ‘हाउसफुल 5’ ने विदेशों में कमाए इतने करोड़

अक्षय कुमार की ‘केसरी 2’ ने ही 140 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था। वहीं ‘Jaat’ इस मुकाबले में भी सिर्फ 118 करोड़ ही छू पाई। अब ‘केसरी 2’ के बाद ‘हाउसफुल 5’ भी ‘जाट’ को पछाड़कर आगे निकल चुकी है। 

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट्स के मुताबिक, रविवार तक ‘हाउसफुल 5’ ने दुनियाभर में करीब 131 करोड़ की कमाई कर ली थी। वहीं, सोमवार को भी फिल्म की रफ्तार थमी नहीं। सोमवार के दिन ही फिल्म ने लगभग 28 करोड़ का सिंगल डे कलेक्शन किया है। ऐसे में अब तक कुल मिलाकर पांच दिनों में फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई लगभग 159.72 करोड़ तक पहुंच चुकी है।

‘जाट’ के बाद इस साउथ फिल्म को भी ‘हाउसफुल 5’ ने चटाई धूल

Sunny Deol की ‘जाट’ को पीछे छोड़ने के बाद अब अक्षय कुमार की ‘हाउसफुल 5’ ने एक और बड़ी साउथ फिल्म को मात दे दी है। फिल्म ने एक हफ्ता पूरा होने से पहले ही ‘Dragon’ को कलेक्शन के मामले में पीछे छोड़ दिया। बता दें कि 21 फरवरी 2025 को रिलीज हुई ‘ड्रैगन’ ने दुनियाभर में करीब 151 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था। लेकिन अब ‘हाउसफुल 5’ ने इससे 9 करोड़ ज्यादा कमाते हुए इस सुपरहिट साउथ फिल्म को भी विदेशों में पीछे छोड़ दिया है।

ओवरसीज मार्केट में भी ‘हाउसफुल 5’ का जलवा कायम है। फिल्म ने अब तक विदेशों में करीब 40 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इस बार अक्षय कुमार की इस हिट फ्रेंचाइजी की खास बात यह रही कि इसमें कॉमेडी के साथ-साथ सस्पेंस का तड़का भी है। यही वजह है कि फिल्म को हर उम्र के दर्शक पसंद कर रहे हैं। इसके अलावा मूवी में एक साथ 17 स्टार्स नजर आए, जो इसे और भी एंटरटेनिंग बना देता है।

NewG Network

contact@newgindia.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.

Contact Us  |  Privacy Policy  |  Terms of Use