नई दिल्ली: हॉरर फिल्मों में खूबसूरत अदाकाराओं की डरावनी आवाजें, खौफनाक मेकअप और दिल दहला देने वाला अभिनय दर्शकों की रातों की नींद उड़ा देती हैं। आइए, जानते हैं ऐसी ही कुछ अभिनेत्रियों के बारे में, जिन्होंने भूत बनकर सिनेमाघरों में आतंक फैलाया और अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों में खौफ पैदा किया है।
अदा शर्मा (Adah Sharma)
2008 में आई हुई हॉरर फिल्म 1920 में अदा शर्मा और रजनीश दुग्गल लीड रोल में थे। इस फिल्म में अदा शर्मा ने लीजा का किरदार निभाया था, जिस पर एक आत्मा का साया है।
उर्मिला मातोंडकर (Urmila Matondkar)
2003 में रिलीज हुई फरदीन खान, रेखा, अजय देवगन, नाना पाटेकर और उर्मिला मातोंडकर स्टारर भूत हॉरर फिल्म है। इसमें उर्मिला ने स्वाति का रोल अदा किया था, जिसके ऊपर एक आत्मा आ जाती है। इस मूवी में एक्ट्रेस अपनी अदाकारी से लोगों को डरने पर मजबूर किया है।
विद्या बालन (Vidya Balan)
बी-टाउन की फेमस एक्ट्रेस विद्या बालन ने भूल भुलैया में मंजुलिका की भूमिका से दर्शकों का दिल जीत लिया। वहीं, वह भूल भुलैया 3 में भी नजर आई थीं।
श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor)
शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर फिल्मों में चुड़ैल का रोल निभा चुकी हैं। बता दें कि उन्होंने फिल्म स्त्री में अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों के दिलों में एक अलग जगह बनाई। स्त्री 2 में भी उनकी अदाकारी पसंद की गई।
अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma)
इस लिस्ट में अनुष्का शर्मा का भी नाम शामिल है, जिन्होंने साल 2018 में आई परी फिल्म से सभी को चौंका दिया था। इस फिल्म में अनुष्का ने अपनी बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों के दिलों पर राज किया।
जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor)
बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने अपने करियर में कई फिल्में दी हैं। एक्ट्रेस की हॉरर मूवी रूही में दिखाया गया कि कैसे जाह्नवी के ऊपर एक आत्मा आ जाती है।
बिपाशा बसु (Bipasha Basu)
बिपाशा बसु की सुपरहिट फिल्म अलोन मूवी में उन्होंने डबल रोल निभाया है। दो जुड़वा बहनों में से एक की सर्जरी के दौरान मौत हो जाती है। फिर वह आत्मा बनकर अपनी बहन की जिंदगी बर्बाद करना शुरू कर देती है।