Miscarriage को याद कर भावुक हुई Gauahar Khan

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस गौहर खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में गौहर ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी फैन्स के साथ शेयर की थी। उन्होंने एक नया व्लॉग शुरू किया है जिसमें वह अपने मातृत्व सफर और जिंदगी के उतार-चढ़ाव के बारे में खुलकर बात कर रही हैं। इस व्लॉग में गौहर ने अपने एक मिसकैरिज के अपने दर्दनाक अनुभव को शेयर किया, जिसे सुनकर वह रोने लगीं।

Share This Article:

नई दिल्ली: गौहर खान ने बताया कि जेहान को जन्म देने से पहले भी वह एक बार प्रेग्नेंट हुई थीं। वह और उनके पति जैद दरबार काफी खुश थे। लेकिन 9वें हफ्ते में उनका मिसकैरेज हो गया। इससे उनकी खुशियां मातम में बदल गईं। गौहर ने कहा, ‘यह मेरी जिंदगी का सबसे मुश्किल वक्त था। उस दर्द को शब्दों में बयां करना नामुमकिन है। मैंने 9 हफ्तों तक अपने बच्चे को महसूस किया, लेकिन उसे खोना मेरे लिए बहुत बड़ा सदमा था।’ इस अनुभव को साझा करते हुए गौहर भावुक हो गईं और उनकी आंखें नम हो गईं।

जेहान और दूसरी प्रेग्नेंसी की खुशी

गौहर ने अपने बेटे जेहान के जन्म को चमत्कार बताते कहा कि जेहान का जन्म प्राकृतिक रूप से हुआ है। इसे वह भगवान का आशीर्वाद मानती हैं। हाल ही में गौहर ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया, जिससे फैंस में उत्साह है। अपने ब्लॉग में उन्होंने मातृत्व के खूबसूरत पलों और चुनौतियों को बयां करती हैं।

गौहर और जैद की प्रेम कहानी

गौहर खान ने 2020 में म्यूजिक डायरेक्टर इस्माइल दरबार के बेटे जैद दरबार से शादी की थी। जैद एक मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और कोरियोग्राफर हैं। शादी के तीन साल बाद 2023 में गौहर और जैद ने अपने बेटे जेहान का स्वागत किया। अब दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर ने उनके फैंस को और उत्साहित कर दिया है।

Suman

santshukla1976@gmail.com http://www.newgindia.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.

Contact Us  |  Privacy Policy  |  Terms of Use