नई दिल्ली: मेकर्स ने शुक्रवार को अल्लू अर्जुन और एटली की फिल्म ‘AA22xA6’ का पोस्टर जारी किया था। जबकि शनिवार, 6 जून को फिल्म का टीजर भी जारी कर दिया। फिल्म को सन पिक्चर्स के बैनर तले बनाया जा रहा है। सन पिक्चर्स ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दीपिका पादुकोण भी नजर आ रही हैं। मेकर्स ने फिल्म में उनका स्वागत किया है। टीजर के साथ कैप्शन में लिखा है, ‘वह रानी जीतने के लिए मार्च करती है! वेलकम ऑनबोर्ड- दीपिका पादुकोण।’
अल्लू अर्जुन की नहीं दिखी झलक
वीडियो में दीपिका को एटली के साथ बातचीत करते हुए देखा जा रहा है। दूसरी तरफ, टीजर में अल्लू अर्जुन कहीं भी नजर आ रहे हैं। दीपिका का ये वीडियो देख फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं।
एक्शन का दम दिखाएंगी दीपिका
टीजर में दीपिका जिस अंदाज में नजर आई हैं, उससे साफ है कि फिल्म में वे मजबूत भूमिका निभाने वाली हैं। उनके एक्शन का दम भी दर्शकों को देखने को मिलेगा। अल्लू अर्जुन की एटली के साथ यह पहली फिल्म है।
पैन इंडिया फिल्म है ‘AA22xA6’
टीजर पर यूजर्स की सकारात्मक प्रतिक्रिया आ रही है। फैंस इसपर कमेंट्स में अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। यूजर्स लिख रहे हैं, ‘क्वीनइज बैक’। एक यूजर ने लिखा, ‘जबर्दस्त फिल्म आ रही है’। एक अन्य ने कहा, ‘वह यहां बहुत खतरनाक लग रही हैं।’ एक यूजर ने लिखा, ‘उन्हें वांगा की जरूरत नहीं है।’ अल्लू अर्जुन और एटली की आने वाली यह फिल्म एक साइंस-फिक्शन एक्शन फिल्म बताई जा रही है, जो एक अंतरराष्ट्रीय स्तर की फिल्म होगी।