राजनीति

NEWG INDIA

उदय सिंह बने जन सुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष

प्रशांत किशोर ने अपनी पार्टी जनसुराज की जिम्मेवारी उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह को सौंप दी है। पप्पू सिंह जनसुराज के पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे। प्रशांत किशोर ने कहा कि उदय सिंह को कोर कमेटी के सदस्यों ने सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव किया है। बदले सियासी घटनाक्रम पर पटना से राहुल कुमार की रिपोर्ट...
Read more
NEWG INDIA

नीतीश से मिले चिराग, सियासी गलियारे में आई गर्माहट

एक तस्वीर, जिसने सोमवार बिहार के सियासी गलियारे में गर्माहट पैदा की, वह थी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से मुलाकात। राजनीतिक पंडित इसे सामान्य मुलाकात नहीं मान रहे हैं। यह परदे के पीछे चल रही सियासी खिचड़ी का संकेत मान रहे हैं। पटना से सुजीत पाण्डेय की रिपोर्ट....
Read more
newg india

नीतीश के गांव जा धमके प्रशांत, नहीं मिली एंट्री

सत्ता संग्राम छिड़ने से पहले बिहार के सभी सियासी दिग्गज अपना चक्रव्यूह रच रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार जनसुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर पूरे लाव लश्कर के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पैतृक गांव कल्याण बिगहा पहुंचे। लेकिन कल्याण बिगहा जाने की प्रशासनिक अनुमति न मिलने से वह वहां पहुंचने में कामयाब नहीं हो सके। हालांकि, करीब एक घंटे के सियासी ड्रामे से प्रशांत किशोर से बढ़त हासिल करने की पूरी कोशिश की। नालंदा से कुमार सौरभ की रिपोर्ट.....
Read more

भाजपा का लगेगा चौका या थमेगी हैट्रिक पर पारी?

बिहार के पटना में स्थित सम्राट अशोक का 80 स्तंभों का सभागार मशहूर है। यह कुम्हरार विधान सभा में पड़ता है। इस ऐतिहासिक सीट पर बात कर रहे हैं कुम्हरार से राहुल प्रताप सिंह। इस सीट के पूरे सियासी समीकरण का लेखा-जोखा इसमें शामिल है।
Read more

भाजपा को नहीं मिली एक बार भी सत्ता की चाभी

बिहार की फुलवारीशरीफ विधानसभा सीट से पाटलिपुत्र लोक सभा के अधीन आती है। यहां के लोगों ने हर बड़े दल को सत्ता की चाभी सौंपी है। 2025 विधानसभा चुनाव के लिए भी सभी दलों के स्थानीय नेताओं की सक्रियता बढ़ गई है। मौजूदा सियासी हलचल पर नजर डालती फुलवारीशरीफ से राहुल कुमार की रिपोर्ट....
Read more

बिहार चुनाव: दीघा में जबरदस्त सियासी घमासान

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राहुल प्रताप सिंह ने दीघा सीट का नब्ज टटोली। बिहार की सत्ता का केंद्र मानी जाने वाली इस विधानसभा के अंदर ही मुख्यमंत्री आवास, राजभवन और पटना के प्रमुख स्थल राजधानी वाटिका पड़ती है। यही नहीं, यह बिहार की सबसे बड़ी विधानसभा है। फिल्म अभिनेता सलमान खान की मुंहबोली बहन सबा फराह यहीं पर रहती हैं।
Read more
1 2 3

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.

Contact Us  |  Privacy Policy  |  Terms of Use