2025 की खेल नीति: खिलाड़ियों के सपनों को मिलेगी नई उड़ान

प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट राष्ट्रीय खेल नीति 2025 को मंजूरी दी है। यह मौजूदा राष्ट्रीय खेल नीति 2021 की जगह लेगी। इसका मकसद खेलों में देश को वैश्विक स्तर पर महाशक्ति बनाना है।

Share This Article:

नई दिल्ली: देश में खेलों के विकास से लेकर खिलाड़ियों की आर्थिक स्थिति में सुधार, खेल प्रबंधन संस्थानों को पेशेवर बनाने एवं खेल टूरिज्म को विकसित करने के साथ-साथ स्कूली शिक्षा में खेल को बढ़ावा देने का प्रावधान राष्ट्रीय खेल नीति 2025 में की गई है। सरकार का मकसद देश को वैश्विक खेल महाशक्ति के रूप में स्थापित करने के साथ-साथ खेल के लिए दूरदर्शी रोडमैप तैयार की जाए।
राष्ट्रीय खेल नीति (एनसीपी) को कई केंद्रीय मंत्रालय, नीति आयोग, राज्य सरकारों, राष्ट्रीय खेल महासंघों, खिलाड़ियों, खेल विशेषज्ञों के अलावा दूसरे सार्वजनिक हितधारकों से परामर्श के बाद तैयार किया गया गया है। एनसीपी-2025 पांच प्रमुख स्तंभों पर आधारित है।

वैश्विक मंच पर उत्कृष्टता

  • खेल प्रतिभा की शीघ्र पहचान और उसे तैयार करने के तंत्र सहित जमीनी स्तर से लेकर शीर्ष स्तर तक खेल कार्यक्रमों को सुदृढ़ करना।
  • प्रतिस्पर्धी लीग और प्रतियोगिताओं की स्थापना को बढ़ावा देना एवं ग्रामीण तथा शहरी दोनों क्षेत्रों में खेल बुनियादी ढांचे का विकास करना।
  • प्रशिक्षण, कोचिंग और खिलाड़ियों को सहयोग के लिए विश्व स्तरीय प्रणाली बनाना।
  • राष्ट्रीय खेल महासंघों की क्षमता और प्रबंधन को बढ़ाना।
  • खेल प्रदर्शन को बढ़ावा देने के लिए खेल विज्ञान, चिकित्सा और प्रौद्योगिकी को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना।
  • कोच, तकनीकी अधिकारियों और सहायक कर्मचारियों सहित खेल कर्मियों को प्रशिक्षित और विकसित करना।

आर्थिक विकास के लिए खेल

  • खेल पर्यटन को बढ़ावा देना और भारत में प्रमुख अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन कराने का प्रयास करना।
  • खेल विनिर्माण और तंत्र को मजबूत करना एवं इस क्षेत्र में स्टार्टअप तथा उद्यमिता को बढ़ावा देना।
  • सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी), कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) और अभिनव वित्तपोषण पहल के माध्यम से निजी क्षेत्र की भागीदारी को प्रोत्साहित करना।

सामाजिक विकास के लिए खेल

  • केंद्रित कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं, आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों, आदिवासी समुदायों और दिव्यांगजनों के बीच भागीदारी को बढ़ावा देना।
  • स्वदेशी और पारंपरिक खेलों को पुनर्जीवित करना और बढ़ावा देना।
  • शिक्षा से खेल को जोड़कर, स्वयं सेवा को प्रोत्साहित करने और दूसरे करियर के रास्ते को सुविधाजनक बनाकर खेलों को करियर के विकल्प के रूप में स्थापित करना।
  • खेलों के माध्यम से भारतीय प्रवासियों को शामिल करना।

जन आंदोलन के रूप में खेल

  • राष्ट्रव्यापी अभियानों और समुदाय-आधारित कार्यक्रमों के माध्यम से खेल में जन भागीदारी और फिटनेस की संस्कृति को बढ़ावा देना।
  • स्कूलों, कॉलेजों और कार्यस्थलों आदि के लिए फिटनेस सूचकांक शुरू करना।
  • खेल सुविधाओं तक सबकी पहुंच को बढ़ाना।

शिक्षा के साथ एकीकरण (एनईपी 2020)

  • स्कूली पाठ्यक्रम में खेलों को शामिल करना।
  • खेल शिक्षा और जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए शिक्षकों और शारीरिक शिक्षा शिक्षकों को प्रशिक्षण से तैयार करना।

राज्यों के लिए आदर्श नीति: एनएसपी 2025 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए एक मॉडल के रूप में काम करेगा, जो उन्हें इन राष्ट्रीय उद्देश्यों के अनुरूप अपनी नीतियों को संशोधित करने या तैयार करने के लिए प्रोत्साहित करेगा।

NewG Network

contact@newgindia.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.

Contact Us  |  Privacy Policy  |  Terms of Use