- खुद को हर दिन याद दिलाते रहो कि क्यों इस परीक्षा को दे रहे हो? मानसिक ताकत सबसे बड़ा हथियार है….आकाश कुमार
सवाल: आपने डिफेंस सर्विसेज में अपना करियर क्यों चुना?
जवाब: मेरी परिवारिक पृष्ठभूमि डिफेंस से जुड़ी है। मेरे पिताजी और दादाजी ने सशस्त्र बल में सेवा दी है। कॉलेज के दौरान मैंने NCC का ‘C’ सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया। इस सबसे मेरी दिलचस्पी डिफेंस में जाने की बनी। प्रेरित भी यहीं से हुआ।
सवाल: पढ़ाई की रणनीति कैसे बनाई? और स्रोत क्या रहा?
जवाब: UPSC प्रीलिम्स 2024 के बाद मैंने CAPF के लिए तैयारी शुरू की। करीब एक महीने तक समर्पित तैयारी की।UPSC की तैयारी में जो GS की जानकारी थी, वही काफी हद तक उपयोगी साबित हुई। विज्ञान जैसे विषयों के लिए मैंने YouTube वीडियोज देखे और वर्तमान घटनाओं से जुड़े सवालों के लिए मल्टीपल चैनल्स पर फोकस किया। पेपर-2 के लिए YouTube से फ्रेमवर्क और उत्तर लेखन की शैली सीखी। यह भी काफी मददगार साबित हुआ। इसके अलावा मैंने ज्यादा से ज्यादा MCQ सवालों का अभ्यास किया।
सवाल: इंटरव्यू की तैयारी कैसे की?
जवाब: मेरे एक मित्र ने इस साल UPSC CSE और IFS इंटरव्यू दिया था, उनके अनुभव ने मुझे बहुत मदद की। छोटे समूहों में प्रैक्टिस की। ऑनलाइन-ऑफलाइन माध्यम से 7–8 मॉक इंटरव्यू किए। इससे जो तैयारी की, उससे आत्मविश्वास बढ़ा और गलतियां सुधरीं।
सवाल: क्या तैयारी व्यक्ति को बेहतर बनाती है?
जवाब: हां, बिल्कुल। UPSC की तैयारी आत्मविश्लेषण, अनुशासन और स्पष्टता सिखाती है। यह केवल परिणाम नहीं, बल्कि यात्रा भी मायने रखती है।
सवाल: आपके हिसाब से तैयारी कब से शुरू करनी चाहिए?
जवाब: मैं जल्दी शुरुआत का समर्थक नहीं हूं। जब समझ विकसित हो जाए, तभी फुल टाइम तैयारी करनी चाहिए। स्कूल से शुरू करना मानसिक रूप से थकाऊ हो सकता है।
सवाल: क्या रणनीति जरूरी है?
जवाब: मैंने कोई विशेष रणनीति नहीं अपनाई, बस सिलेबस को समझा और एक महीने फोकस्ड तैयारी की। 80% सिलेबस UPSC प्रीलिम्स से मिलता-जुलता था।
सवाल: मोटिवेशन कैसे बनाए रखें?
जवाब: खुद को हर दिन याद दिलाते रहो कि क्यों इस परीक्षा को दे रहे हो। मानसिक ताकत सबसे बड़ा हथियार है।
- कम समय में भी सफलता संभव है, बशर्ते बुनियादी समझ मजबूत हो और निरंतरता बनी रहे।
सवाल: कोचिंग जरूरी है या नहीं?
जवाब: कोचिंग जरूरी नहीं है। आत्म-अध्ययन और सही मार्गदर्शन से भी सफलता पाई जा सकती है। न्यूज पेपर पढ़ना और करंट अफेयर्स के लिए नोट्स बनाना फायदेमंद है।
सवाल: UPSC में क्या गुण देखे जाते हैं?
जवाब: सिर्फ एक शब्द-स्पष्टता (Clarity)। हर उत्तर, विचार और अभिव्यक्ति में यह दिखनी चाहिए।
सवाल: जो सफल नहीं हो पाते, उन्हें क्या कहेंगे?
जवाब: यह सिर्फ एक परीक्षा है, जिसमें कई अनियंत्रित कारक भी होते हैं। Control the controllable मेरा मंत्र है।
सवाल: वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए क्या सुझाव हैं?
जवाब: कम समय में भी सफलता संभव है, बशर्ते बुनियादी समझ मजबूत हो और निरंतरता बनी रहे।
सवाल: क्या सामाजिक कटाव जरूरी है?
जवाब: सबके लिए नहीं। मैंने सोशल मीडिया का सीमित उपयोग किया (WhatsApp, Telegram, YouTube) और वही मेरी जरूरत थी।
सवाल: औसत छात्र भी सफल हो सकता है क्या?
जवाब: हां, पूरी तरह से। परीक्षा आपकी पिछली उपलब्धियों से नहीं, वर्तमान तैयारी और मानसिक दृढ़ता से तय होती है।
सवाल: व्यक्तिगत आदतें जो मददगार रहीं?
जवाब: परीक्षा को जीवन पर हावी न होने दें। मैं आज भी रोजाना एक घंटे की दौड़ (Running) पर जाता हूं, जिससे आत्मचिंतन का समय मिलता है और मानसिक ताजगी बनी रहती है।