Housefull 5 के अलावा, Akshay Kumar की इन 10 फिल्मों में की ताबड़तोड़ कमाई

अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 5 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इससे पहले अक्षय कुमार की कई फिल्में वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन कर चुकी है। आइए एक नजर डालते हैं इस लिस्ट पर।

Share This Article:

नई दिल्ली: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की हालिया रिलीज ‘हाउसफुल 5’ बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। साजिद नाडियाडवाला की लोकप्रिय फ्रेंचाइजी ‘हाउसफुल’ की इस पांचवीं किस्त ने दर्शकों को कॉमेडी और मर्डर मिस्ट्री का जबरदस्त डोज दिया है। तरुण मनसुखानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 10 दिनों में 220 करोड़ से अधिक का कलेक्शन कर लिया है, जिसके साथ यह अक्षय कुमार की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में छठे स्थान पर पहुंच गई है।

मिली-जुली प्रतिक्रिया, फिर भी दर्शकों की पसंद

अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन स्टारर ‘हाउसफुल 5’ को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली, लेकिन टिकट खिड़की पर यह फिल्म दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है। फिल्म ने न सिर्फ भारत में, बल्कि वर्ल्डवाइड भी शानदार प्रदर्शन किया है।

अक्षय कुमार की टॉप 10 कमाई करने वाली फिल्में

वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में अक्षय की ‘गुड न्यूज’ (305 करोड़) पहले और ‘सूर्यवंशी’ (301 करोड़) दूसरे स्थान पर है। ‘हाउसफुल 5’ ने 220 करोड़ से ज्यादा की कमाई के साथ छठा स्थान हासिल किया। नीचे देखें अक्षय की टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट:

1. गुड न्यूज – 305 करोड़  

2. सूर्यवंशी – 301 करोड़  

3. हाउसफुल 4 – 295 करोड़  

4. मिशन मंगल – 280 करोड़  

5. 2.0 (हिंदी) – 267 करोड़  

6. हाउसफुल 5 – 220 करोड़+ (10 दिन)  

7. रुस्तम – 215 करोड़  

8. एयरलिफ्ट – 210 करोड़  

9. केसरी – 202 करोड़  

10. टॉयलेट: एक प्रेम कथा – 200 करोड़  

‘हाउसफुल 5’ का अनुमानित कलेक्शन

ट्रेड एनालिस्ट्स का अनुमान है कि ‘हाउसफुल 5’ वर्ल्डवाइड 275 से 280 करोड़ तक का कलेक्शन कर सकती है। हालांकि, यह अपनी फ्रेंचाइजी की पिछली फिल्म ‘हाउसफुल 4’ (295 करोड़) से थोड़ा पीछे रह सकती है।

‘हाउसफुल 5’ की इस शानदार कामयाबी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि अक्षय कुमार का कॉमेडी और एंटरटेनमेंट का जादू दर्शकों पर बरकरार है।

NewG Network

contact@newgindia.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.

Contact Us  |  Privacy Policy  |  Terms of Use