बीमार नहीं, Healthy Ecosystem ही दे सकेगा सकेगा हम सबको अपनी सेवा

Ecosystem भी हमारे-आपके शरीर की तरह काम करता है। वह स्वस्थ होगा, तभी उसकी सेवाएं मिल सकेंगी। वैसे ही, जैसे ठीक रहने पर ही हम काम कर पाते हैं।

Share This Article:

यूं ही प्रकृति, Nature भी है, Ecosystem जिसका शरीर है। इसकी सेवाएं मिलती रहें, इसके लिए जरूरी है कि शरीर के सभी अंग ठीक से Function करें, काम करें। वह बीमार न होने पाएं। कमजोरी न आए उनमें।

कोई भी Ecosystem ठीक है या नहीं, उसमें तीन चीजें देखनी होती हैं। वैसे ही, जैसे बीमार होने पर डॉक्टर शरीर की जांच करता है। और वह तीन चीजें हैं; Ecosystem विशेष में Producers, पैदा करने वाला, Consumers, खाने वाला और Decomposers बच गए को गलाने वाला है या नहीं। अगर तीनों हैं तो Ecosystem ठीक काम कर रहा है, सेवाएं सबको मिल रही हैं इसकी।

लेकिन इन तीनों में से कोई भी एक गायब हुआ तो समझिए Ecosystem कमजोर है। और इसकी कमजोरी से दो चीजें होंगी; Living Cost, निर्वाह खर्च बढ़ेगा, Quality of Life, जीवन स्तर खराब होगा। कमजोरी बढ़ते जाने के क्रम में आपदाओं का खतरा बढ़ता जाता है।

और हां, Ecosystem खुद से कमजोर नहीं होता, अमूमन हमारी-आपकी दखलंदाजी इसकी वजह बनती है। वह भी इसलिए कि हमें व्यक्ति, समाज और देश के नाम पर ‘विकास’ करना है। वह भी ऐसा, जिसमें अतिशीघ्र resource, संसाधन का maximum utilization, अधिकतम इस्तेमाल हम अपने लिए कर सकें। गड़बड़ इसी में हुई है। बात तो की विकास की, लेकिन किया विनाश। दुनिया के किसी न किसी कोने में हर दिन होने वाली प्राकृतिक आपदाएं; जिसे मानव जनित कहना ज्यादा ठीक रहेगा, इसकी नजीर भी हैं।

Tags :

NewG Network

contact@newgindia.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.

Contact Us  |  Privacy Policy  |  Terms of Use