नई दिल्ली: अगर आप नई इलेक्ट्रिक कार लेने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए जून का महीना बेहतरीन मौका साबित हो सकता है। Tata Motors इस महीने अपनी चुनिंदा इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर शानदार डिस्काउंट दे रही है। खास बात यह है कि इन ऑफर्स में न सिर्फ पुराने 2024 मॉडल्स बल्कि कुछ 2025 मॉडल्स भी शामिल हैं।
ऑफर में आपको ग्रीन बोनस के साथ-साथ एक्सचेंज या स्क्रैपेज का फायदा भी मिल सकता है। अगर आप EV खरीदने की सोच रहे हैं, तो एक नजर डाल लीजिए इन Tata गाड़ियों पर मिलने वाले डिस्काउंट्स पर:
Tata Curvv EV
Tata की नई Curvv EV पर इस महीने आपको 70,000 रुपये तक का फायदा मिल सकता है।
2024 के सभी वेरिएंट पर 50,000 रुपये ग्रीन बोनस और 20,000 रुपये तक का एक्सचेंज/स्क्रैपेज ऑफर मिल रहा है।
इसमें 45kWh और 55kWh बैटरी के ऑप्शन हैं, जो करीब 430 से 502 किमी तक की रेंज देते हैं।
कीमत: ₹17.49 लाख से ₹22.24 लाख (एक्स-शोरूम)।
Tata Nexon EV
पॉपुलर Nexon EV पर इस बार थोड़ी कम लेकिन अच्छी छूट मिल रही है — 40,000 रुपये तक।
ये ऑफर सिर्फ 2024 मॉडल के लिए है।
इसमें भी ग्रीन बोनस और एक्सचेंज/स्क्रैपेज ऑफर शामिल है।
Nexon EV में 30kWh और 45kWh बैटरी ऑप्शन हैं, जो फुल चार्ज होने पर लगभग 275 किमी से 489 किमी तक का सफर तय कर सकती है।
कीमत: ₹12.49 लाख से ₹17.19 लाख (एक्स-शोरूम)।
Tata Tiago EV
अगर आपको सबसे ज्यादा छूट चाहिए तो इस महीने Tiago EV सबसे बेस्ट डील है।
2024 मॉडल के XE वेरिएंट पर 55,000 रुपये का फायदा।
टॉप वेरिएंट्स जैसे XZ+ और XZ+ Tech Lux (7.2kW) पर 70,000 रुपये तक की छूट।
वहीं, XT LR वेरिएंट पर तो पूरे 1 लाख रुपये तक की छूट मिल रही है।
2025 के नए मॉडल पर भी 40,000 रुपये की छूट है।
कीमत: ₹7.99 लाख से ₹11.14 लाख (एक्स-शोरूम)।
Tata Punch EV
छोटे फैमिली कार सेगमेंट में Punch EV भी जबरदस्त ऑफर में मिल रही है।
2024 मॉडल के LR ACFC वेरिएंट्स पर 90,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है।
बेस वेरिएंट Smart और Smart+ पर 45,000 रुपये तक की छूट है।
बाकी वेरिएंट्स पर 70,000 रुपये तक का फायदा उठाया जा सकता है।
2025 मॉडल्स के सभी वेरिएंट्स पर 40,000 रुपये तक की छूट है।
कीमत: ₹9.99 लाख से ₹14.44 लाख (एक्स-शोरूम)।