रवायतें अनुभव से बनी हैं…

इंसानी सभ्यता की पहली सबसे बड़ी खोज आग रही होगी। दूसरा बड़ा आविष्कार पहिया बना होगा। और यह जो खोजें थीं, वह अनुभवजनित थीं। इंसान से पत्थरों को टकराकर आग पैदा होते देखा, उसमें जल गई फसलों को खाया होगा। अच्छा लगा उसे और आग को चमत्कार मान मान लिया। पहिए की कहानी भी कुछ यूं ही रही होगी।

Share This Article:

कहने का मतलब यह कि रवायतें, परंपराएं, Tradition जो बने अपने यहां, पहले-पहल वह observation, अवलोकन का नतीजा रहे। इन्हीं रवायतों ने हमारी जीवन शैली को गढ़ा है। इसमें Seer, दृष्टा ने जैसा देखा, उसे ठीक वैसे ही अपने बाद वाली पीढ़ी को बताया। जिसको बताया, observation उनने भी किया।

चूंकि जो मिला, वह अवलोकन जनित था तो बात ठीक निकली। आगे भी क्रम यही चलता गया। अनुभव व अवलोकन के इसी साझे संयोग से धीरे-धीरे परंपराएं बनीं।

आग इंसानी इतिहास में पहली बड़ी खोज है। और यह Observation, अवलोकन का ही नतीजा रही। वह Seer, दृष्टा ही था, जिसने पहली बार पत्थरों को टकराते, टक्कर से चिंगारी निकलते, चिंगारी से आग लगते देखा। इस सबने उसे डराया, हैरान किया।

हैरानगी सुखद अहसास में तब बदली, जब उसने आग में जली वस्तुओं को चखा और बार-बार चखा। लगा यह तो बड़ा मजेदार है।पहले तो सब बेस्वाद था। दृष्टा की इसी समझ ने घरों में आग को चिरस्थाई कर दिया। तभी आग का पवित्र माना गया। उसकी पूजा की गई और आज भी की जाती है।

बात यूं ही आगे बढ़ती रही। बार-बार के अवलोकन, उसके इस्तेमाल व फलदायी प्रभाव का नतीजा है कि नीम, तुलसी समेत दूसरी कई वनस्पतियां, फल देने वाले पौधे से लेकर प्रकृति के हर कण पूजनीय हो गए। पूजा हमारे स्वभाव में आ गई। होता भी है ऐसा। कई बार किसी इंसान के काम से उसमें इतना सम्मान जगता है कि वह पूजनीय हो जाता है। स्वाभाविक है यह।

इसमें resources के maximum utilisation वाली बात नहीं थी। जितना जरूरी था, लिया उतना ही। दुधारू पशुओं, फलदार पौधों, खेत-खलिहान से लेकर प्रकृति तक से। जिसके पास जो अतिरिक्त था, वह दूसरों को उसे देने को प्रस्तुत था।

लेकिन आज हम जहां हैं, वहां देखने, देखकर समझने और तदनुसार व्यवहार करने की प्रवृत्ति चुक गई है। सब हड़बड़ में हैं। इसमें रहना उसी का संभव है, जिसका उपभोग हो सकता है। बाकी चीजें बेकार हैं।

समझ में आने वाली बात इतनी भर है कि जो कुछ भी हमें परंपराओं से मिला है, उसमें सब-कुछ खराब नहीं है। बहुत-कुछ अच्छा भी है। और जो खराब है, उसको छोड़ा भी जा सकता है। लेकिन किसी पूर्वाग्रह बस नहीं, इसका तार्किक आधार जरूर होना चाहिए।

Suman

santshukla1976@gmail.com http://www.newgindia.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.

Contact Us  |  Privacy Policy  |  Terms of Use