Bigg Boss 19 में एंट्री करेंगे दो विवादित सितारे! एक कंटेस्टेंट काट चुका है जेल की सजा, फैंस में बढ़ी उत्सुकता

Bigg Boss 19 को लेकर जैसे-जैसे नई जानकारियां सामने आ रही हैं, शो को लेकर फैंस का क्रेज और इंतजार तेजी से बढ़ रहा है। इस बार की रिपोर्ट्स के अनुसार, यह सीजन अब तक के सभी सीजन से अलग और काफी लंबा होने वाला है।

Share This Article:

नई दिल्ली: यह सीजन करीब साढ़े पांच महीने तक चलेगा। इस बार एक और खास बात यह है कि सलमान खान के इस चर्चित शो के लिए दर्शकों को अक्टूबर तक का लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो शो को और ज्यादा रोमांचक और धमाकेदार बनाने के लिए मेकर्स ने इस बार ऐसे कंटेस्टेंट्स को चुनने की तैयारी की है जिनका बीता हुआ रिकॉर्ड काफी विवादों से भरा रहा है। अब ताजा खबरों के अनुसार, शो के लिए दो ऐसे सेलेब्रिटीज को अप्रोच किया गया है जिनमें से एक जेल की हवा भी खा चुका है। अगर ये दोनों कंटेस्टेंट्स वाकई बिग बॉस के घर में एंट्री लेते हैं।

सलमान की ऑनस्क्रीन हीरोइन फिर मचाएंगी धमाल?

Bigg Boss के बीते कुछ सीजंस में 90 के दशक की कई लोकप्रिय अभिनेत्रियां दर्शकों का दिल जीतती नजर आई हैं। पूजा भट्ट के बाद अब खबर है कि एक और फेमस एक्ट्रेस, जो कभी सलमान खान के साथ बड़े पर्दे पर नजर आ चुकी हैं, शो में एंट्री ले सकती हैं। अगर आप भी सोच में पड़ गए हैं कि यह एक्ट्रेस कौन हो सकती है, तो हम आपको हिंट दे देते हैं यह वही स्टार हैं जिन्होंने ‘करणअर्जुन’ जैसी सुपरहिट फिल्म में काम किया था।

इंडस्ट्री के सूत्रों के मुताबिक, बिग बॉस की हर गतिविधि पर नजर रखने वाले एक इंस्टाग्राम पेज ने खुलासा किया है कि इस बार मेकर्स ने ममता कुलकर्णी को Bigg Boss 19 के लिए एप्रोच किया है। अगर ममता शो में आती हैं, तो उनकी एंट्री से शो में न सिर्फ ग्लैमर बढ़ेगा बल्कि उनके जीवन के कई विवादित किस्से और अनकही कहानियां भी सुर्खियों में आ सकती हैं।

ममता कुलकर्णी का विवादों से भरा अतीत, अब बिग बॉस में मचाएंगी हलचल?

90 के दशक में ग्लैमर और विवादों की दुनिया में चर्चित रहीं ममता कुलकर्णी का पास्ट किसी से छुपा नहीं है। एक वक्त था जब उनका नाम अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से जुड़ा और फिर ड्रग माफिया विक्की गोस्वामी के साथ रिश्तों को लेकर खूब सुर्खियां बटोरीं। ड्रग्स केस में भी उनका नाम सामने आया था।

बीते वर्ष उन्हें महाकुंभ में महामंडलेश्वर के पद से सम्मानित किया गया था, लेकिन इससे जुड़ी तमाम विवादों के चलते उन्हें इस पद से हटना पड़ा। आज ममता साध्वी के रूप में अपनी नई जिंदगी जी रही हैं और यह भी स्पष्ट कर चुकी हैं कि अब बॉलीवुड में वापसी का उनका कोई इरादा नहीं है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या बिग बॉस के मेकर्स उन्हें इस शो में शामिल करने की अपनी कोशिश में कामयाब हो पाते हैं या नहीं।

इस कंटेस्टेंट ने काटी थी 63 दिन की जेल, अब बिग बॉस में मचा सकता है धमाल

ममता कुलकर्णी के अलावा जिस दूसरे विवादित चेहरे को बिग बॉस 19 के लिए अप्रोच किया गया है, वह भी विवादों के चलते सुर्खियों में रहा है। हम बात कर रहे हैं शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा की। साल 2021 में एडल्ट फिल्म रैकेट में नाम सामने आने के बाद उन्हें 63 दिन तक जेल की हवा खानी पड़ी थी। हालांकि, बीते साल भी उन्हें शो के लिए अप्रोच किया गया था, लेकिन उस वक्त वह हिस्सा नहीं बने। इस बार देखना होगा कि क्या राज कुंद्रा इस बार बिग बॉस के घर में कदम रखेंगे और दर्शकों को अपनी कहानी खुलकर बताएंगे या नहीं।

जेल की हवा खाकर लौटे राज कुंद्रा, बिग बॉस 19 में दिखा सकते हैं नया अवतार?

आपको बता दें कि राज कुंद्रा को जुलाई 2021 में एडल्ट फिल्म निर्माण और उसे एक मोबाइल ऐप पर अपलोड करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। लगभग दो महीने जेल में बिताने के बाद, उन्हें 50,000 रुपये के मुचलके पर जमानत मिली थी।

अब खबर यह है कि राज कुंद्रा जल्द ही करण जौहर के शो ‘ट्रेटर’ में नजर आने वाले हैं। अगर वह सलमान खान के चर्चित और विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 19 में भी शामिल होते हैं, तो दर्शकों को इस बार और भी ज्यादा मसालेदार कंटेंट देखने को मिल सकता है।

सूत्रों की मानें तो बिग बॉस 19 जुलाई के अंत तक ऑन एयर होने की तैयारी में है। ऐसे में आने वाले हफ्तों में शो से जुड़ी और भी चौंकाने वाली खबरें सामने आ सकती हैं। फैंस इस बार शो में नए ट्विस्ट और हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को लेकर पहले से ही उत्साहित नजर आ रहे हैं।

NewG Network

contact@newgindia.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.

Contact Us  |  Privacy Policy  |  Terms of Use