गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी को क्यों कहा ‘नालायक’…

बेगूसराय के सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बेगूसराय में हैं। शुक्रवार उन्होंने इंडियन ऑयल कारपोरेशन की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत की। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने लोक सभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला।

Share This Article:

बेगूसराय: केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह ने लोक सभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर हमला बोला। राहुल गांधी को ‘नालायक’ बताते हुए अपील की कि लोगों को उनका बहिष्कार करना चाहिए।

मीडिया से बात करते हुए गिरिराज सिंह का आरोप है कि राहुल गांधी ने सेना के शौर्य और राष्ट्र के साथ कनखी और मजाक कर उनका अपमान कर रहे है। उन्होंने पूरी दुनिया में भारतीय सेना का नाक कटवाने का काम किया है।

गिरिराज सिंह के मुताबिक, यह पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव और राहुल गांधी का राज नहीं है, जहां भाषण पर काम चलाता है। यह काम करने वाली सरकार है। राहुल गांधी के बिहार दौरे पर गिरिराज सिंह ने कहा कि इससे क्या होने वाला है। राहुल गांधी सेना के शौर्य पर सवाल खड़ा किया है, इससे देशद्रोह का मामला बनता है।

वह यहीं नहीं रूके। गिरिराज सिंह ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी की जुबान पाकिस्तान की तरह खुलती है। इसी वजह से आने वाले चुनाव में लोग इनका विरोध करेंगे। उनका सवाल था कि बिहार के लोग इनको किस लिए वोट करेंगे, जो आदमी सेना और राष्ट्र का सम्मान नहीं कर सकता है। गिरिराज सिंह ने कहा कि 1971 के जीत उस वक्त की पीएम इंदिरा गांधी की नहीं, सेना की जीत थी। विपक्ष में रहते हुए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने उस वक्त कहा था कि कोई पार्टी नहीं, एक ही पार्टी है, वह है भारत, राष्ट्र है। गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी क्या बिहार बदलेंगे, जब उनके दादा और दादी दस सालों मे नहीं बदल पाए।

आईओसी का कार्यक्रम

गिरिराज सिंह शुक्रवार इंडियन ऑयल कारपोरेशन की तरफ से लगाए गए स्वास्थ्य शिविर में हिस्सा लिया। इसमें आईओसी ने रोटरी क्लब और बेगूसराय सदर अस्पताल को एनेस्थीसिया वर्क स्टेशन, ब्लड सेपरेटर मशीन सहित तीन अल्ट्रासाउंड मशीन सीआरएस फंड से दी। बरौनी रिफाइनरी गेस्ट हाउस में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान बेगूसराय के लोगों को संबंधित कागजात दिए गए।

गिरिराज सिंह ने कई लोगों को आयुष्मान कार्ड का वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि बेगूसराय भाग्यवान है कि यहां बरौनी रिफाइनरी है। पीएम मोदी के आने के पहले बरौनी रिफाइनरी डंपिंग यार्ड बनने वाला था। वही आज बिहार सरकार को आठ से नौ हजार करोड़ तक का टैक्स प्रदान करता है। यही नहीं, अपने सीआरएस फंड से कारपोरेशन बच्चों का अस्पताल ,सभी अनुमंडल अस्पतालों में ऑक्सीजन जनरेटर सहित अन्य मशीन और सुविधा दे रही है।

Suman

santshukla1976@gmail.com http://www.newgindia.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.

Contact Us  |  Privacy Policy  |  Terms of Use