चार घंटे एम्बुलेंस में पड़ी रही रेप पीड़िता, PMCH में मौत, कांग्रेस ने नीतीश सरकार को घेरा

बिहार के मुजफ्फरपुर में दुष्कर्म के बाद जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रही नाबालिग लड़की ने दम तोड़ दिया। रविवार पटना मेडिकल कॉलेज (PMCH) में उसकी मौत हो गई। बेड उपलब्ध न होने से पीड़िता को करीब आठ घंटे इलाज के लिए इंतजार करना पड़ा था। इस मामले कांग्रेस ने सरकार को घेरा है। पटना से राहुल की रिपोर्ट...

Share This Article:

पटना: नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की अमानवीय घटना 26 मई 2025 की है। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ उसी के गांव के एक शख्स ने दुष्कर्म किया गया था। इसके बाद लड़की भयावह तरीके से पीटा गया था।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नाबालिग लड़की को आरोपी ने उसके मौसी के घर के पास चॉकलेट खिलाने के बहाने बुलाया। मक्के के खेत में ले जाकर वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद गला रेतकर हत्या करने की कोशिश भी की।

लड़की तालाब के पास लथपथ अवस्था में मिली थी। उसको तत्काल मुजफ्फरपुर इलाज के लिए के लिए ले जाया गया। हालात गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने वहां से पटना रेफर कर दिया। पटना के PMCH में पीड़िता को बेड मिलने करीब चार घंटे लग गए। रविवार को पीड़िता ने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद बिहार के स्वास्थ्य प्रणाली पर कई सवाल उठ रहे है कांग्रेस ने इस घटना को सरकार की लापरवाही करार दिया है।

NDA नेता ने सोशल मिडिया पर पोस्ट कर PMCH पर लगाया लापरवाही का आरोप

पूरी घटना पर बिहार में सियासी पारा चढ़ गया है। भाजपा सांसद और पार्टी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर PMCH के बदतर स्वास्थ्य प्रणाली पर सवाल खड़ा करते हुए लिखा, शर्मिंदा हूं कि मैं पटना मेडिकल कॉलेज का छात्र रहा हूं। इस मामले में जिम्मेवारी तय होनी चाहिए और दोषियों को सजा भी मिलनी चाहिए। हालांकि, कुछ ही देर में उन्होंने इस पोस्ट डिलीट कर दी।

कांग्रेस ने नीतीश सरकार को घेरा

बिहार कांग्रेस इकाई ने इस घटना पर नीतीश सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। नीतीश कुमार का पुतला दहन भी किया। कांग्रेस के बिहार प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा, ‘यह एक हृदय विदारक घटना है और हमारे राज्य का अपमान है, जिसका नेतृत्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करते हैं।’ उनका आरोप है, ‘नाबालिग लड़की की मौत हो गई। राज्य में कानून-व्यवस्था और स्वास्थ्य प्रणाली पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। लड़की की मौत के लिए राज्य की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार और पीएमसीएच प्रशासन पूरी तरह जिम्मेदार है। यह घटना सरकार, मुख्यमंत्री और पीएमसीएच प्रशासन की असंवेदनशीलता को उजागर करती है।’

मामले पर राजेश राठौर ने क्या कहा?

बिहार कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राजेश राठौर ने कहा कि नाबालिग को मुजफ्फरपुर से पीएमसीएच रेफर किया गया था। पीड़िता के परिवार के सदस्य शनिवार 11 बजे सरकारी अस्पताल पहुंचे। कांग्रेस नेता ने दावा किया कि पीड़िता को बिस्तर मुहैया कराने में अस्पताल प्रशासन को चार घंटे से अधिक का समय लगा। इसमें आखिरकार दोपहर बाद तीन बजे के बाद भर्ती कराया जा सका। लड़की ने रविवार सुबह दम तोड़ दिया।’

दुनिया के दूसरे सबसे बड़े अस्पताल में शुमार है PMCH

PMCH का नया भवन का 3 मई 2025 को ही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा उद्धघाटन किया गया था। इसमें 1117 बेड की व्यवस्था है। नए अस्पताल भवन में 65 ऑटोमेटेड ICU बेड, 44 पोस्ट ICU बेड, 100 प्राइवेट रूम, 10 डीलक्स रूम और 2 एक्सक्लूसिव सुइट्स का इंतजाम है। एयर एम्बुलेंस से आने वाले गंभीर मरीजों के लिए बिल्डिंग के छत पर हेलीपैड की भी व्यवस्था है। इतना अत्याधुनिक होने के बाद भी रेप पीड़िता को 4 घंटे अस्पताल के गेट पर ही एम्बुलेंस में बेड के इंतजार में रहना पड़ा। ऐसी लापरवाही पीएमसीएच प्रशासन और सरकार कि कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह खड़ा करता है। हालांकि, इस पूरे मामले पर सरकार और पीएमसीएच प्रशासन के तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है। जानकारी के लिए बता दें इस मामले में आरोपी रोहित साहनी (30) को गिरफ्तार कर लिया गया है।

लोक सभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने उठाए सवाल

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने रेप पीड़िता की मौत पर कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलने तक वह चुप नहीं बैठेंगे। दोषियों और लापरवाह अफसरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। सोशल मीडिया अकाउंट पर राहुल गांधी ने लिखा, मुजफ्फरपुर में दलित नाबालिग बेटी के साथ दरिंदगी और फिर इलाज में हुई लापरवाही बेहद शर्मनाक है। अगर समय पर इलाज मिला होता, तो उसकी जान बचाई जा सकती थी। लेकिन डबल इंजन सरकार ने सुरक्षा तो दूर, जीवन रक्षा में भी घोर लापरवाही बरती। पीड़ित परिवार को न्याय मिलने तक हम चुप नहीं बैठेंगे। दोषियों और लापरवाह अफसरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

Suman

santshukla1976@gmail.com http://www.newgindia.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.

Contact Us  |  Privacy Policy  |  Terms of Use